Uttarakhand weather news: फिर बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी जानिए कब तक बदला रहेगा मौसम
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर से आज से मौसम ने करवट बदली। देहरादून समेत प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे हल्की बारिश हो रही है और आगे भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।
15 फरवरी यानि आज मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। रोहित थपलियाल ने बताया कि 16 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड का मौसम बदल सकता है।। 19 फरवरी की रात से बारिश की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 20 फरवरी को पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। 16, 17,18 फरवरी को मौसम साफ रहने के कारण तापमान बढ़ सकता है।
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों के कारण आज धूप नहीं आई जिससे ठंडक बढ़ गई है। वहीं एक बार फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 तारीख को देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने की अनुमान है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। बागेश्वर जिले की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है जबकि निचले वाले इलाकों में हल्की बूंदाबादी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications