Uttarakhand weather news बारिश से बदला मौसम, फिलहाल गर्मी से राहत, जानिए कब तक

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देर रात से मौसम बदला हुआ है। देहरादून समेत प्रदेश भर के कई इलाकों में बारिश से मौसम बदल गया है। गर्मी के मौसम में बारिश से काफी राहत मिल गई है, जो कि आगे भी कुछ दिन ऐसा ही रहने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिन जमकर बारिश होगी। आज 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है तो कल से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने को लेकर अलर्ट किया है।

Uttarakhand weather news

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश होगी। शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी जिसका सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन 19 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा झोंकेदार हवाएं भी मौसम को बदलने में पूरा सहयोग करेंगी। 21 अप्रैल से मौसम थोड़ा राहत देगा। 21 अप्रैल को सिर्फ 3 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी व देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand weather news

कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 17 अप्रैल को राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी. 18, 19 और 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। अभी जो बारिश हुई है उससे जो गर्मी तेजी से बढ़ने लगी थी, उसमें राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+