Uttarakhand Weather news: बीते दो दिनों से बदला हुआ है मौसम का मिजाज, जानिए कब तक रहेगा बारिश का दौर
Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का क्रम जारी है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बीते दो दिनों से प्रदेश भर में जमकर बारिश हुई। जिससे एक तरफ गर्मी से राहत मिली, तो वहीं दूसरी तरफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
पहाड़ों में ओलावृष्टि से जगह जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही है। देर शाम रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश हुई। वहीं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से जगह-जगह खेतों में पानी भरने से गेहूं, आलू के साथ सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

केदारनाथ में जमकर बारिश हुई। चोराबाड़ी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बीते तीन दिनों से दोपहर बाद धाम में बारिश हो रही है। देहरादून में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पर्वतीय जिलों में बारिश आफत बनकर आई है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाओं व तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जबकि, प्रदेशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।
बिक्रम सिंह, निदेशक मौसम विभाग, उत्तराखंड का कहना है कि 9 से 12 तक मौसम को लेकर पहले ही पूर्वाअनुमान जता दिया गया था। 12 के बाद कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। 13 अप्रैल से मौसम साफ होना शुरू हो जायेगा। उसके बाद 17 अप्रैल से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।
तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जनता से आग्रह है कि ऐसे समय में यात्रा न करें। देहरादून, हरिद्वार व उधमसिंहनगर मैदानी जनपदों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आरेंज अर्लट रखा हुआ है। अप्रैल में जहां गर्मी का सितम देखने को मिल रहा था, वहीं अचानक बदले मौसम से किसान परेशान हैं












Click it and Unblock the Notifications