Uttarakhand weather news: चार धाम यात्रा शुरू होते ही बदलेगा मौसम का मिजाज, कहां-कहां हो सकती है बारिश
Uttarakhand weather news उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू होते ही मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी। इन 5 जिलों में गढ़वाल मंडल का एक जिला तो कुमाऊं मंडल के 4 जिले शामिल हैं।
कल यानी गुरुवार 1 मई से से 5 दिन तक लगातार सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। आज बुधवार को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में सिर्फ एक जिले पौड़ी गढ़वाल में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जारी किया है। कुमाऊं मंडल के 4 जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश होगी।

इन जिलों में बादल भी गरजेंगे और बिजली चमकने के साथ तेज आंधी-तूफान भी आएगा। इसलिए लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। कल यानी गुरुवार 1 मई से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। जो कि एक मई तक रह सकता है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर अपना जो अनुमान जारी किया है, उसके अनुसार 1 मई से लेकर 5 मई तक पूरे उत्तराखंड में यानी राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश होगी।
इस दिन 11 जिलों में अनेक जगह बारिश होगी तो सिर्फ 2 जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि चार धाम यात्रा उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली जिले में आती है। जबकि कुछ हिस्सा देहरादून जिले और टिहरी का भी यात्रा रूट पर पड़ता है। ऐसे में चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को भी विशेष सर्तकता बरतने को कहा जा रहा है।
हालांकि आज कपाटोद्घाटन में गंगोत्री व यमुनोत्री में मौसम साफ रहा। जबकि केदारघाटी में शाम को जमकर बारिश हुई। चार धाम यात्रा पर निकल रहे श्रद्धालुओं से गर्म कपड़े साथ रखने जरूरी है। इसके साथ ही बारिश से बचने के लिए भी संसाधन जुटाने जरूरी है। उधर देहरादून में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। बीते कुछ दिनों से हवाएं चलने से थोड़ा तापमान में कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications