Uttarakhand weather: मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम, गर्मी दिखाएगी तेवर या बारिश दे सकती है राहत
उत्तराखंड में 19 अप्रैल शुक्रवार कल एक साथ पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। गर्मी कई दिनों से तेवर दिखा रही है। ऐसे में मतदान के दिन मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर लोगों में उत्सकुता है।

बीते कुछ दिनों से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब सबकी निगाहें 19 अप्रैल पर टिकी हुई हैं। 19 अप्रैल यानि कल प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। गर्मी होने पर वोटर कम ही बाहर निकलते हैं। जिससे वोटिंग पर असर पड़ता है।
ऐसे में शुक्रवार 19 अप्रैल को मौसम को लेकर लोगों में काफी उत्सकुता है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जो कि प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के लिए थोड़ा राहत लेकर आ सकता है। अप्रैल की शुरूआत में मौसम सुहावना रहा। जो कि बाद में गर्मी की वजह से बदलता चला गया।
बीते दिनों पहले मौसम में थोड़ा राहत मिली लेकिन एक बार फिर मौसम में गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखी जाती है। लेकिन अब मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है। करीब दो डिग्री तक तापमान कम होने की संभावना है। आज गुरूवार को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। गुरुवार की शुरूआत भी चटक धूप से हुई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। गुरुवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications