Uttarakhand weather: गर्मी का सितम,मौसम विभाग ने किया लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी, कब होगी बारिश, जानिए तारीख

उत्तराखंड में गर्मी का सितम जारी है। लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान है। पहाड़ों मेंं फसलें बर्बाद हो रही है।

हर तरफ जंगल जल रहे हैं। अब लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो 17 जून के बाद ही मौसम में बदलाव आ सकता है।

Uttarakhand weather Heat wave weather department issues orange alert heat wave when rain know date

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड के अनुसार आज 15 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि सभी मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में मॉनसून इस साल 20 जून के आसपास दस्तक देगा। प्रदेश के अधिकांश मैदानी हिस्सों में पिछले कुछ हफ्तों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, तो पहाड़ो में पारा 30 से 35 डिग्री के पार जा रहा है।

देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा,हल्द्वानी, मसूरी और हरिद्वार में भीषण गर्मी का प्रभाव खत्म होता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष मॉनसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहेगा और पर्याप्त बारिश होगी। इससे जलाशयों और नदियों में जल स्तर बढ़ेगा और बाढ़ जैसी आपदाओं की संभावना भी कम होगी।

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं लेकिन मौसम गर्म होने से नैनीताल, मसूरी, धनोल्टी आने वाले पर्यटकों को यहां भी उतनी राहत नहीं मिल रही है। चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत पाने के लिए मैदान से लेकर पहाड़ों तक लोग प्री मानसून की बारिश की आस लगाए हैं।

लेकिन आसमान से पूरे उत्तराखंड में सिर्फ आग ही बरस रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अभी फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्री-मानसून की बारिश की संभावना कम है। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत के आसार कम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+