Uttarakhand weather: गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में ये रहेगा मौसम का हाल
अप्रैल माह के शुरूआती दिनों में पारा 37 डिग्री को पार कर चुका है। गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

Uttarakhand weather अप्रैल माह के शुरूआती 15 दिनों में पारा 37 डिग्री को पार कर चुका है। गर्मी ने अप्रैल माह के पहले 15 दिनों में गर्मी का 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।हालांकि, मौसम विभाग ने रात में कुछ क्षेत्रों में हल्के गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है।
मसूरी में पिछले एक सप्ताह में रविवार का दिन सबसे गर्म
गर्मी से इस समय मैदान से लेकर पहाड़ तक तप रहे हैंं। हालात ये हैं कि पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले एक सप्ताह में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन में यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया। हालांकि शाम को मसूरी में हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे पारा और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तीन दिन मैदानों में मौसम शुष्क और पहाड़ों में आंशिक बादल
मौसम विभाग के अनुसार नुसार अगले तीन दिन मैदानों में मौसम शुष्क और पहाड़ों में आंशिक बादल रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। 19 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू
बता दें कि 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जो कि उत्तरकाशी जिले में आते हैं। ऐसे में प्रशासन भी सतर्क है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications