Uttarakhand news: हीट वेव का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या करें, क्या न करें
उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने हीट वेव को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा राज्य में आगामी महीनों में गर्मी के मौसम (हीट वेव) को देखते हुए सम्बन्धित बीमारियों से बढते खतरे से निपटने एवं बचाव के लिये सभी जिला अधिकारियो एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा गर्मियो से सम्बन्धित बीमारियों की रोकथाम एवं नियन्त्रण उपायो के सम्बन्ध में आम जनमानस के मध्य निरन्तर जागरूकता अभियान संचालित करना। स्वास्थ्य सचिव ने कहा गर्मी से सम्बन्धित बिमारियों से होने वाली मृत्यों का डेथ ऑडिट करना एवं राज्य मुख्यालय को रिर्पाेट करने के निर्देश दिये गये हैं। आईएचआईपी पोर्टल पर जिला रिर्पाेटिग ईकाईयों द्वारा गर्मी से सम्बन्धित बीमारियों की दैनिक रिर्पाेटिग सुनिशिचित करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य सचिव ने अत्यधिक गर्मी से बचने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। गर्मी लगने से व्यक्ति में अत्यधिक थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, जी मिचलाना, शरीर में ऐंठन, तेज धड़कन, भ्रम की स्थिति आदि लक्षण दिखने लगते हैं।
गर्मियो में क्या करें क्या न करें
- खूब पानी पीएं, प्यास न लगी हो तब भी पानी पीते रहें।
- अपने साथ पीने का पानी लेकर चले, एवं यात्रा के दौरान पानी पीते
- ओआरएस एवं घर पर बने पेय पदार्थ जैसे शिकंजी, नारियल पानी, छांछ का उपयोग करे।
- गर्मियों मे धूप में निकलने से पहले हल्के रंग के कपडे पहने एवं अपना सिर ढक कर रखे।
- घूप से बचने के लिये चश्मा, टोपी एवे छाते का प्रयोग करे।
- जितना सम्भव हो घर के अन्दर या छायादार स्थानो पर रहने की कोशिस करे। हल्के रंग और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
- मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें।
- बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें।
- बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहन में बंद न छोड़ें।
- बाहरी गतिविधियों को दिन के ठंडे समय तक सीमित रखें। अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।
- उच्च प्रोटीन पदार्थों का सेवन सीमित करे
- बासी भोजन करने से बचे।
- दोपहर में थकने वाली बाहरी गतिविधियों एवं जरूरी न होने पर दोपहर को घर से बाहर निकलने से बचें।
- खुद भी जागरूक रहें और अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करें।












Click it and Unblock the Notifications