Uttarakhand weather मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
Uttarakhand weather उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। जल्द ही बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मौसम विभाग ने भी घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधम सिंह नगर जिले में स्कूलों का तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि हरिद्वार जिले में प्रशासन ने पहले ही 10 और 11 जनवरी को कोहरे के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। उधम सिंह नगर जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धअशासकीय, सरकारी सहयता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया जाता हैं।
बताया गया कि शीतलहर के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 9:30 बजे जारी यलो अलर्ट के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय मध्यम से धना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
उत्तराखंड में इस समय पहाड़ से लेकर मैदान तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में सर्द हवाएं और मैदानी इलाकों में कोहरे से लोगों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। जो कि आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications