Uttarakhand Weather नए साल पर यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी, जानिए आगे कहां और कब कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather उत्तराखंड के चमोली में नए साल पर प्रकृति ने अपना खूबसूरत तोहफा दिया है। कई दिनों से चल रहा बर्फबारी का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। चमोली जिले की नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। नीती घाटी से बर्फबारी की तस्वीरें भी सामने आई है। अब दूसरे पर्यटक स्थलों को भी बर्फबारी का इंतजार है।

चमोली के भारत चीन सीमा से लगी नीती घाटी में साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। जिस कारण नए साल का जश्न डबल हो गया है। पर्यटक और प्रकृति प्रेमी लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। चमोली जिले में 1 जनवरी से ही मौसम बंद रहा।

Uttarakhand Weather first snowfall season chamoli niti badrinath New Year know where when mousam

​लेकिन बर्फ न पड़ने से पर्यटक मायूस नजर आए, लेकिन अब नीती घाटी से बर्फ की तस्वीर सामने आई है। जिससे लोग खुश नजर आ रहे हैं। कई दिनों से पहाड़ों मे आग की घटनाएं बढ़ी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान नजर आए। बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों को भी इसका नुकसान हो रहा है।

बर्फबारी नहीं होने से जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। भालू और तेंदुआ का हर जगह खतरा बना हुआ है। बर्फबारी न होने से उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल औली और हर्षिल सूखे हैं। जिससे पर्यटन पर भी असर पड़ा हुआ है। व्यापारी भी मायूस हैं। नीती घाटी में साल की पहली बर्फबारी होने से बर्फबारी के आसार बढ़े हैं। इस बीच दूसरे जगहों पर बर्फ न गिरने से शुष्क ठंड बढ़ रही है, जिससे लोग बीमार और परेशान नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशान कर रहा है, लेकिन गुरुवार को चमोली में बदरीनाथ, हेमकुंड सहिब व नीती मलारी में हल्की बर्फबारी होने से उम्मीद जग गई है कि अब अगले कुछ दिन में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने और निचले क्षेत्र में वर्षा हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+