Uttarakhand weather: हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ समेत उत्तराखंड की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तराखंड की चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी होने से ठंड का आगाज हो गया है। हेमकुंड साहिब में भी कपाट बंद होने से पहले बर्फबारी हुई। इसके साथ ही बद्रीनाथ के आसपास पहाड़ियों में बर्फबारी होने से धामों में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में भी हल्की बूंदाबांदी पड़ते ही जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है।

हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट 11 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम छह बजे हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
हेमकुंड साहिब में पहुंचे करीब 1300 तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में भी दोपहर बाद बर्फबारी होने से धाम में ठंड में इजाफा हो गया है। केदारनाथ समेत सभी चारों धामों में सुबह शाम जबरदस्त ठंड पड़ रही है।
पहाड़ों में बीते कुछ दिनों से ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
मंगलवार को पहाड़ों में मौसम ने करवट बदला और ऊंची चोटियों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हुई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे पहाड़ों में ठंड बढ़ गइ है। हालांकि देहरादून समेत मैदानी इलाकों में अभी भी मौसम सामान्य बना हुआ है।
Doors of Shri Hemkund Sahib Gurudwara & Shri Lakshman Lokpal Mandir to close today for the Winter season
Yesterday recorded decent Snowfall at the premises pic.twitter.com/gItgliNoJN
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) October 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications