Uttarakhand weather: नवंबर में भी चल रहे पंखे,जानिए कैसा है मौसम का मिजाज,ठंड को लेकर आगे क्या है संभावना

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून की विदाई के बाद से बारिश न होने से फिलहाल ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा है। हालात ये हैं कि नवंबर में भी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में पंखें की जरुरत पड़ रही है। दिवाली पर भी लोगों को हल्की गरमी का एहसास हुआ जिस वजह से पंखों का इस्तेमाल किया।

पहाड़ों में ठंड का ज्यादा असर नजर नहीं दिख रहा है। हालांकि सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में पांच नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Uttarakhand weather Fans running in November know how weather what is the possibility of cold ahead

बता दें कि चार धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। जबकि कल केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट बंद हो जाएंगे। 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होते ही चारों धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस सीजन में अब तक कपाट बंद होने से पहले हल्की फुल्की बर्फ आसपास चोटियों पर गिरी है, ऐसे में धामों में भी ज्यादा ठंड का असर नहीं दिखा है।

जिस वजह से अभी मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ों में लोगों के गर्म कपड़े निकल चुके हैं, लेकिन मैदानों में अब भी टीशर्ट या शर्ट से काम चल रहा है। मौसम सामान्य होने से कपड़ों पर अभी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बदलते मौसम में बुखार,खांसी और जुकाम की शिकायतें भी हो रही हैं। ​

ऐसे में लोगों को हल्की बारिश का इंतजार है, जो कि फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में भी मौसम का मिजाज ज्यादा बदलने वाले नहीं हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 19 सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+