Uttarakhand weather: गर्मी और उमस से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया ये बड़ा अपडेट

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। बीते लंबे समय से बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी है। बीते लंबे समय से बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि मानसून कमजोर पड़ने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

Uttarakhand weather dehradun You can get relief from heat and humidity, Meteorological Department

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बुधवार से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत समेत गढ़वाल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रह सकता है

राजधानी दून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। जिससे देहरादून समेत मैदानी इलाकों में एक बार फिर गर्मी और उमस का असर साफ देखने को मिल रहा है। अब बुधवार से मौसम में कुछ परिवर्तन की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+