VIDEO: उत्तराखंड के मसूरी में मूसलाधार बारिश, कैम्प्टी फाल उफान पर, पुलिस अलर्ट
मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी में कैम्प्टी फाल उफान पर
देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बीते दिनों से बारिश न होने से उमस से लोग परेशान हो गए थे। शुक्रवार को बारिश से एक बार फिर मौसम बदल गया है। इस बीच दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी में मूसलाधार बारिश से कैम्प्टी फाल उफान पर आ गया। कैम्प्टी थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से झरने के आसपास दुकानदारों और पर्यटकों को हटा दिया है। फिलहाल पुलिस ने पर्यटकों का झरने में प्रवेश बंद कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार 20 अगस्त के लिए राज्य में भारी बारिश की चेतावानी जारी की है।

मसूरी में भारी बारिश, मसूरी -देहरादून हाइवे भूस्खलन के कारण बंद
शुक्रवार को देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मसूरी में भारी बारिश से मसूरी -देहरादून हाइवे गलोगी धार पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। जिसमें कई वाहनों के मलबे में फंसे होने की भी सूचना दी गई।
इधर देहरादून में लगातार बारिश होने के कारण भोगपुर से थानों मार्ग पर विदालना नदी का जलस्तर बढ़ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार यदि किसी को ऋषिकेश से वाया थानों होते हुए रायपुर देहरादून जाना है तो एयरपोर्ट तिराहा से थानों रोड वाला मार्ग चुने। दून पुलिस ने अपील जारी करते हुए कहा है कि रानीपोखरी से भोगपुर होते हुए थानों रोड निर्माणाधीन पुल के पास अत्यधिक पानी आने के कारण रोड बंद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications