Uttarakhand weather: दिसंबर में गर्मी! किसान और लोग परेशान, बारिश और बर्फबारी का इंतजार, जानिए क्या कह रहे
Uttarakhand weather: दिसंबर का महीना और दिन में चटक धूप। ये हाल है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का। जहां दशहरे के बाद करीब दो माह से बारिश नहीं हुई है। जिससे फसलों और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।
Recommended Video
खेती बाड़ी करने वाले लोगों को भी मौसम के बदलने और बारिश होने का इंतजार है, जिससे फसलों को नुकसान न हो। बारिश न होने से किस तरह लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको लेकर वन इंडिया ने ग्राउंड पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

उत्तराखंड में करीब दो से तीन महीने से बारिश नहीं हुई है और पहाड़ों में भी इस साल हिमपात कम हुआ है या ना के बराबर हुआ है। ऐसे में अब खेती-बड़ी करने वाले किसानों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को चिंता सताने लगी है।
दिसंबर के महीने में भी दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। उत्तराखंड में बर्फबारी का पर्यटकों को साल भर इंतजार रहता है लेकिन दिसंबर में अब तक बर्फबारी ना होने से लोग मायूस हैं। जो किसान है वह फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं, उनका कहना है कि अब तक बारिश होनी चाहिए थी। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है की 8 तारीख के बाद बारिश हो सकती है यानी मौसम बदल सकता है।
देहरादून के पटेलनगर इलाके में कन्हैया लाल सालों से सब्जी और गेहूं के खेतों पर काम करते हैं। कन्हैया का कहना है कि दशहरे के बाद से बारिश् नहीं हुई। जिससे फसलें खराब हो रही हैं। हरी सब्जी और गेंहू की फसलों को बारिश का इंतजार है। कन्हैया का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी नहीं होने से मैदान सूखे पड़े हैं। राजेश भी खेती बाड़ी करते हैं, लेकिन बारिश न होने से परेशान हैं।
राजेश का कहना है कि महीनों से बारिश की बूंद तक नहीं गिरी। इस समय तक बारिश हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बारिश न होने से किसान परेशान हो रहे हैं। अब भी बारिश नहीं हुई तो गेंहू की फसलें खराब हो जाएंगी। रुड़की के रहने वाले शुभम का कहना है कि वे देहरादून आए हुए हैं, रुड़की में तो गर्मी पड़ती है, लेकिन देहरादून अच्छे और ठंड वाले मौसम के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां भी दिसंबर में गर्मी पड़ रही है।
यहां बारिश न होने से इसका असर कई चीजों पर पड़ रहा है। अमरपाल का कहना है कि सालों में पहली बार ऐसा मौसम देखा है। इससे खेती बाड़ी पर तो असर पड़ रहा है, साथ ही बीमारियां भी बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications