Uttarakhand weather पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरे का प्रकोप, शीत दिवस का येलो अलर्ट, जानिए कहां-कब तक
Uttarakhand weather उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिन में तेज धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें पैदा कर रही है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है।
केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बारिश न होने से किसान परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी सर्द हवाओं का असर नजर आ रहा है।
Uttarakhand weather
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
uttarakhand today weather
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले महीनों में शुष्क मौसम का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की लंबे समय तक सक्रियता न होना रहा है। बारिश न होने का असर आने वाले दिनों में गर्मी के सामान्य से अधिक होने ग्लेशियरों पर कम बर्फ जमने और नदियों के जलस्तर में कमी आने के रूप में दिखाई दे सकता है। आने वाले महिनो में भी बारिश और बर्फबारी न होने की संभावना जताई है। जिससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications