Uttarakhand weather: भीषण गर्मी से मिल सकती है कुछ दिन राहत, चार धाम समेत कहां-कहां है बारिश की संभावनाएं
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ा सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।
मौसम विभाग की मानें तो मौसम में ये बदलाव आगामी 20 मई तक देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की तरफ से जारी की गई एडवाजरी के मुताबिक उत्तराखंड के पौड़ी, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और चंपावत में कही पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में ये बदलाव आगामी 20 मई तक देखा जा सकता है।
हालांकि उसके बाद मौसम में फिर से थोड़ा बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग ने चार धाम यात्रा करने वालों के लिए विशेष सलाह जारी की है। यात्रा करने वालों को मौसम देखकर यात्रा करने और बरसाती व बारिश से बचने के उपायों को भी ध्यान देने की एडवाइजरी जारी की गई है।
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री अपने साथ बरसाती और छाता जरूर रखें। क्योंकि चारधाम में कभी मौसम बदल सकता है। बारिश के बाद तापमान में भी थोड़ी कमी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चारों धामों में कभी भी अचानक मौसम बदल जाता है। सुबह और दिन तक धूप होने के बाद शाम तक बारिश से ठंड बढ़ जाती है।
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। गुरुवार को दून का अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया, इसके साथ ही यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान 40 के आसपास पहुंच सकता है। शुक्रवार को मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। हालांकि दोपहर तक भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications