Uttarakhand weather: भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद,मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, कब तक रहेगी बारिश
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला, गुलाबकोटी व छिनका अवरुद्ध है। जिसे खुलवाने के लिए प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
20 अगस्त को कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों इनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर जिले में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में भी अतिवृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहां लोग सतर्क रहें और नदी-नालों से दूरी बनाएं रखें। भारी बारिश के कारण ऊंचे इलाकों में भूस्खलन की समस्या भी बढ़ जाती है।
भारी बारिश के कारण दो दिनों के दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 अगस्त के बाद बारिश कम होने का पूर्वानुमान है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला, गुलाब कोटि, छिनका में भारी मालवा आने के चलते अवरुद्ध है। देर शाम से पहाड़ों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। लगातार गुलाब कोटि के पास में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से यात्रा प्रभावित हो रही है। तीर्थ यात्री से लेकर के स्थानीय लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
देहरादून में देर रात बारिश का क्रम जारी रहा। जो कि सुबह तक भी मौसम बंद रहा। इस बीच सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर से तेज बारिश का क्रम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications