Uttarakhand weather: बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, मौसम को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस बीच बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गए हैं।

देहरादून समेत कई इलाकों में आज भी मौसम बिगडा हुआ है। बीते कई दिनों से बारिश का क्रम बना हुआ है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग थाना जोशीमठ क्षेत्रांतर्गत गुलाब कोटी व लंगसी के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध है।

Uttarakhand weather Badrinath Gangotri Yamunotri highway closed this big update Yellow alert issued for heavy rain

गंगोत्री हाईवे नेताला के पास बाधित हुआ है। जबकि यमुनोत्री हाईवे राना चट्टी के समीप व डबरकोट के पास बंद है। स्थानीय प्रशासन लगातार मार्ग खोलने में जुटा है। बीआरओ और एनएच हाईवे खोलने में जुटा ​है। यमुनोत्री राजमार्ग खरादी से आगे किशाला पुल के समीप मार्ग अवरुद्ध हुआ हैं।

मौसम विभाग ने अनुसार मंगलवार को भी तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और सात ग्रामीण मोटर मार्ग और देहरादून में दो राज्य मार्ग, एक अन्य मार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।

रुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं, टिहरी बांध का जलस्तर 791.91 मीटर (अधिकतम 830 मीटर) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+