अगले 4 दिन जरा संभलकर, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 31 जुलाई तक कई जगह भारी बारिश होने की आशंका

देहरादून, 28 जुलाई। उत्तराखंड में अगले 4 दिन बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज से चार दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। बागेश्वर, चम्पावत, यूएस नगर, देहरादून और नैनीताल जनपद में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत और पौड़ी में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

uttarakhand weather alert Be careful for the next 4 days, heavy rain alert in these areas

31 जुलाई तक कई जगह भारी बारिश की आशंका
उत्तराखंड में 31 जुलाई तक कई जगह भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बागेश्वर, चम्पावत, यूएस नगर में कहीं .कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं.कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को देहरादून टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी,चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं.कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। भारी बारिश से चारधाम यात्रा मार्ग भी बाधित है। बारिश के बाद हुए भूस्‍खलन से बदरीनाथ हाइवे पंचपुलिया और लामबगड़ में बंद है। यात्री मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+