किरेन रिजिजू से से मिले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष, देशभर की वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच की मांग
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू से देश भर की वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है। इसमें उन्होंने खासकर पिरान कलियर का नाम लिया।
वक्फ बोर्ड संशोधन मामले के बीच शादाब शम्स ने दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने देशभर की वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच की मांग की।

इसमें उन्होंने खासकर पिरान कलियर का नाम लिया। बता दें कि वन इंडिया से खास बातचीत में शादाब शम्स ने पहले ही इसका खुलासा कर सीबीआई जांच की मांग करने की बात की थी।
केंद्र की मोदी सरकार वक्फ बोर्ड में संशोधन करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने वक्फ एक्ट में संसोधन के लिए बिल पेश किया। जिसे संसद की ज्वाइंट कमेटी को भेजा गया है। इस बीच उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरन रिजिजु से मुलाकात की है।
शादाब शम्स ने देश के सभी राज्यों की वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच की मांग की है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ज्यादातर संपत्तियों पर कब्जा है। देश की आजादी के बाद से अभी तक वक्फ की संपत्तियों में जो लूट हुई है, उनमें जिन लोग के हाथ है वही लोग वक्फ बोर्ड में होने जा रहे संशोधन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो संपत्ति गरीबों के उत्थान के लिए थी, आज वो लोगों की एशगाह का समान बन चुका है। प्रदेश की तमाम संपत्तियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है।
शादाब शम्स ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर देश के सभी राज्यों में मौजूद वक्फ संपत्तियों के सीबीआई जांच की मांग की है। खासकर रुड़की स्थित पिरान कलियर के संपत्तियों की सीबीआई जांच की मांग उन्होंने की है। शम्स ने कहा अगर वक्फ संपत्तियों की सीबीआई जांच कराई जाती है तो ये भारत का सबसे बड़ा घोटाला निकलकर सामने आयेगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पास करीब 5300 संपत्तियां हैं। जिसमें से अधिकतर संपत्तियों पर कब्जा है, इनमें से ज्यादातर संपत्तियों पर अवैध किरायेदार बैठे हैं।
साथ ही शादाब शम्स ने बताया के उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री , उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी व अल्पसंखयक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम से व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी से भी मुलाकात की है और वक़्फ़ में हो रहे भ्रष्टाचार के खेल से अवगत कराया। मोर्चा के प्रभारी और अध्यक्ष द्वारा वक़्फ़ बोर्डो में हो रहे भ्रष्टाचार के खेल और खिलाड़ियों का पर्दाफ़ाश करने को अभियान के रूप मे चलाने व जन जागरूकता अभियान चलाऐ जाने की बात कही गई ।












Click it and Unblock the Notifications