अवैध मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई को लेकर उत्तराखंड वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड में अवैध मदरसों को सील करने की कारवाई का अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन प्रशासन द्वारा अभी तक राज्य में कुल 53 से ज्यादा अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। यह सभी मदरसे बिना पंजीकरण के चोरी छुपे चलाए जा रहे हैं।
राज्य सरकार की इस कार्रवाई पर उत्तराखंड वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि जो गलत है, उसके खिलाफ सरकार की कार्रवाई सही है। उन्होंने वक्फ संसोधन बिल को भी सही करार दिया।

इस पर उत्तराखंड वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सीएम का स्पष्ट कहना है कि सही को छेड़ेंगे नहीं और गलत को छोड़ेंगे नहीं। शादाब शम्स ने कहा कि जो बिना पंजीकरण के मदरसे चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है जो की सही है। शादाब शम्स ने मुख्यमंत्री की कार्रवाई का स्वागत किया। और साथ ही मॉर्डन मदरसे बनाने की बात कही।
सरकार द्वारा अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी वैध मदरसे को छेड़ा नहीं जा रहा है। जो बच्चे इन मदरसों में पढ़ रहे हैं, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले। उनका भविष्य बेहतर हो, इसके लिए मॉर्डन मदरसे खोले गए हैं। हमारा यही विजन है कि उत्तराखंड में जितने मदरसे हों, वो मॉर्डन मदरसे की तर्ज पर हों। जहां एनसीईआरटी का सिलेबस हो।
उनको भी अच्छे माहौल में पढाया जाए। ये बच्चे भी बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर बनें। जो समाज तुष्टीकरण की राजनीति का शिकार हूुआ है। उस समाज को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाए। वक्फ संसोधन बिल भी इसी दिशा में उठाया जा रहा एक बड़ा कदम है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि मुस्लिम समाज को मुख्यधारा में लेकर जाएं। सरकार को सब कुछ जानने का हक है कि कहां क्या गलत हो रहा है। अगर मदरसे सही तरीके से चल रहे हैं तो चलते रहेंगे। किसी को डरने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications