Dhami ने रचा इतिहास, सदियों तक याद किए जाएंगे 'धामी के धाकड़ काम'

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्‍तरकाशी के सिलक्‍यारा टनल में फंसे 41 श्रमिक जिनके लिए ना केवल उनके परिवार वालों ने दुआ की बल्कि पूरा देश उनके जीवन की भगवान से प्रार्थना कर रहा था। पहाड़ का सीना चीर कर 400 घंटे बाद टनल में फंसे इस श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए एजेंसियों और उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने दिन रात एक कर दिया।

CM PUSHKAR Dhami

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के प्रतिनिधित्‍व में उत्तरकाशी सिलक्यारा में लगातार 17 दिन तक चले देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता ने पूरे देश को गौरान्वित कर दिया है। देश के युवा मुख्‍यमंत्रियों की लिस्‍ट में शुमार सीएम धामी की ये ऐतिहासिक सफलता सदियों तक याद की जाएगी।

 CM Dhami historic steps

टनल से सही सलामत निकलने के बाद 41 श्रमिकों ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पीएम मोदी के सामने तारीफ की।जिंदगी की जंग जीत कर टनल से बाहर निकले श्रकिमों ने बताया सीएम पुष्‍कर सिंह धामी लगातार उनसे बातचीत कर रहे थे और उनको विश्‍वास दिला रहे थे कि उनको जल्‍द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

CM PUSHKAR Dhami

सीएम धामी ने सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को स्‍वादिष्‍ट भोजन और मेवा पहुंचवाने से लेकर उन्‍हें मोबाइल चार्जर तक सप्‍लाई करवाया ताकि उन्‍हें टनल के अंदर कोई तकलीफ ना हो।इतना ही नहीं सीएम धामी भीषण ठंड में रेसक्‍यू टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद रहे। जब 41श्रमिक बाहर टनल से 17 दिन बाद सुरक्षित निकले तो धामी ने जिस अपनेपन से गले लगाया उसने सभी को भावविभोर कर दिया।

हालांकि सीएम धामी ने 3 जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और महज 45 वर्ष की आयु में सीएम बनकर उत्‍तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। सीएम धामी ने 23 मार्च 2022 को दोबारा उत्‍ताखंड की सत्‍ता संभाली, इस कार्यकाल में उन्‍होंने ऐसे काम किए जिसके कारण उनकी जमकर सराहना की गई। इस कार्यकाल में उन्‍होंने कई ऐतिहासिक कार्य किए जिसकी बदौलत उनके कार्यकाल में राज्‍य विकास के नये आयाम छू रहा है।

धामी के धाकड़ काम

  • महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण
  • जबरन धर्मांतरण पर सख्‍त कानून
  • समान नागरिक संहिता
  • राज्‍य में सख्‍त नकल विरोधी अभियान
  • यूजीसी के गठन में धामी सरकार ने आगे कदम बढ़ाया
  • सीएम बनने के बाद चम्‍पावत चुनाव में 94 प्रतिशत वोट हासिल कर विजयी हुए
  • पेपर लीक मामले में 80 से अधिक संख्‍या में आरोपियों को अरेस्‍ट करवाया
  • हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत
  • विधानसभा में बैकडोर से जो भर्तियां हुईं उन कर्मचारियों को बर्खास्‍त करने का बड़ा कदम उठाया
  • चारधाम यात्रा का सफल संचालन करवाया
  • इन्वेस्टर समिट के विदेशी निवेश
  • जमरानी बांध परियोजना
  • मानसखंड मंदिर माला परियोजना के अंतर्गत कुमाऊं के 28 मंदिरों का सौंदर्यकरण,
  • कैची धाम मास्टर प्लान और सौंदर्यकरण
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+