Uttarakhand news: हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरी के आरोपों का सच आया सामने, जानिए क्या आई रिपोर्ट

Uttarakhand news: उत्तराखंड ​के हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरी के आरोपों का सच सामने आ गया है। विभागीय जांच में इस बात का खुलासा हुआ ​है कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी, जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की झूठी कहानी रची गई थी।

Uttarakhand truth of allegations of girl Haldwani Child Observation Home came out, know what report

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को निरस्त कर दिया है।

बता दें कि बीते दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही एक किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की घटना होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया था। साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया था।

वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी जांच की जा रही थी। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मंत्री आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई, जिसमें किशोरी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी को निर्दोष पाते हुए नियुक्ति पर बहाल कर दिया है।

हल्द्वानी के बाल संरक्षण गृह में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला आया। मामले में हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की दो महिला कर्मचारी समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण को पहुंची एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिक ने अपनी पीड़ा बताई तब मामले का खुलासा हुआ।

किशोरी ने आरोप लगाया था कि संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी नाबालिक को केंद्र से बाहर दूसरी जगह ले गई आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया ऐसा एक दो नहीं बल्कि कई बार किया गया मामले में हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी कर्मचारी दीपा और गंगा समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने समाचार पत्रों के माध्यम से हल्द्वानी के संरक्षण गृह में रह रही नाबालिक किशोरी के कथन का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+