मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए होमगार्ड बबली ने लगाई पुल से छलांग, बहादुरी पर उत्तराखंड पुलिस कर रही सैल्यूट

हरिद्वार घाट पर तैनात होमगार्ड बबली ने पुल से कूद कर दबोचा चोर

देहरादून, 22 सितंबर। उत्तराखंड के हरिद्वार में तैनात एक महिला होमगार्ड ने ड्यूटी के दौरान मिसाल पेश की है। होमगार्ड ने अपनी जान की परवाह किए बिना चोरो के पीछे भागकर पुल से छलांग लगाते हुए सात मोबाइल चोरो में से एक को धर दबोचा। महिला होमगार्ड की इस बहादुरी के लिए उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया है। इस घटना के बाद से महिला होमगार्ड सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रही हैं।

Uttarakhand police haridwar Home Guard Babli jumped bridge catch mobile thieves salute bravery

सात मोबाइल चोरो में से एक को धर दबोचा
हरिद्वार में तैनात महिला होमगार्ड बबली रानी ने यातायात ड्यूटी के अंतर्गत वीआईपी घाट पर तैनात रहकर बहादुरी की मिसाल पेश की। वीआईपी घाट पर ड्यूटी में तैनात रहकर महिला होमगार्ड बबली रानी ने चोरो के पीछे भागकर पुल से छलांग लगाते हुए सात मोबाइल चोरो में से एक को धर दबोचा। दबोचे गये मोबाइल चोर को महिला होमगार्ड बबली रानी ने रोड़ी बेलवाला पुलिस के हवाले किया गया। महिला होमगार्ड बबली रानी हरिद्वार की बहादुरी के लिये कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने कमाण्डेन्ट जनरलए होमगार्ड्स डिस्कएएवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। यह डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर 2022 को प्रदान किया जायेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हरिद्वार में तैनात महिला होमगार्ड बबली रानी के इस बहादुरी का कार्य सभी महिला होमगार्ड्स के लिए प्रेरणादायक और होमगार्ड्स विभाग के लिए गौरान्वित कार्य है। बताया गया कि उत्तराखण्ड राज्य में महिला होमगार्ड्स की संख्या मात्र 239 है । होमगार्ड्स विभाग राज्य की महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए आने वाले समय में राज्य मे महिला होमगार्ड्स की संख्या में वृद्धि करने जा रहा है।

2002 से होमगार्ड की नौकरी कर रहीं हैं
मूल रूप से रूड़की की रहने वाली बबली रानी ने बताया कि वे 2002 से होमगार्ड की नौकरी कर रहीं हैं। परिवार में तीन बेटियां, एक बेटा और पति है। उनके पति गाड़ी चलाते हैं। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि वे हरिद्वार वीआईपी घाट पर नौकरी कर रही थी। सुबह 9:30 बजे एक लड़का आया और उसने बताया कि कुछ लोग मोबाइल छिनकर भाग रहे हैं। इस पर बबली ने तुरंत एक्शन लेते हुए चोरों का पीछा किया। 5 मिनट बाद 1 आरोपी को बबली ने दबोच लिया। महिला होमगार्ड ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके काम की तारीफ की जा रही है। बबली का कहना है कि यातायात में किस तरह बेहतर सुधार हो इसके लिए वे लगातार कोशिश करती रहती हैं। साथ ही वे कहती हैं कि जो काम उन्हें अच्छा लगता है, उसे वे पूरी तन्मयता से करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+