Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: मतगणना जारी, रिजल्ट से पहले ही कई बने प्रधान, कितनों के आए परिणाम
Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच कई पंचायतों के परिणाम सामने आने लग गए हैं। पंचायतों के कुल 10,915 पदों के लिए काउंटिंग की प्रक्रिया आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। हरिद्वार छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में मतगणना चल रही है। जिसमें 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।
नतीजे आयोग की वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार 11 बजे तक जिला पंचायत सदस्य के 358 में से 7 परिणाम, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2974 में से
267 परिणाम और प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 में से 1699 परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

सुबह से जारी मतगणना में कई जगह बारिश के बीच समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए हैं। जिनको आज प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। पंचायत चुनाव 2025 को विधानसभा 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सबसे ज्यादा नजर जिला पंचायतों के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। जो कि भाजपा सरकार और कांग्रेस के लिए अहम रहने वाला है। उत्तराखंड की सियासत पर भी इसका असर पड़ना तय है।
देहरादून जिले के परिणाम-
- विकासनगर ब्लॉक से पपड़ियान से प्रधान पद आशीष बिष्ट निर्वाचित घोषित 122 मतों से विजय
- विकासनगर ब्लॉक से शाहपुर ,कल्याणपुर प्रधान पद से बनीता तोमर 250 मतों निर्वाचित घोषित
- फतेहपुर हरबर्टपुर विकासनगर ब्लॉक से सुनील कुमार प्रधान पद पर 25 बोट से निर्वाचित घोषित।
चुनाव से जुड़ी जरुरी जानकारी-
- कुल 10,915 पदों के लिए मतगणना का कार्य 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू
- मतगणना कार्य में 15,024 कार्मिक लगाए गए हैं
- पंचायत चुनाव में कुल 34,151 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
- जबकि सुरक्षा व्यवस्था में 8,926 जवानों की तैनाती की गई है
- हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों के 89 विकासखंडों दो चरणों में हुए मतदान का प्रतिशत 69.16 रहा
- इसमें 64.23 प्रतिशत पुरूष और 74.42 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल रहे
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई और 28 जुलाई को मतदान कराया गया।
- निर्वाचन आयोग की ओर से जीत के बाद जुलूस पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications