Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand nikay chunav: 30 लाख 83 हजार 500 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार,राज्य चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

Uttarakhand nikay chunav: उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तराखंड राज्य के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद एवं 46 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्तराखंड राज्य के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए निर्धारित कार्यक्रम जारी किया।

Uttarakhand nikay chunav 30 lakh 83 thousand 500 voters State Election Commission released figures

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 दिसंबर, 2024 से प्राप्त किए जा सकेंगे, नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 24 है। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 31 दिसंबर, 2024 एवं 1 जनवरी, 2025 को की जाएगी।

नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की तिथि 2 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। 3 जनवरी 2025 को निर्वाचन प्रतीक आबंटित किए जाएंगे। मतदान की तिथि 23 जनवरी 2025 एवं मतों की गणना की 25 जनवरी, 2025 को की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 14 लाख 93 हजार 519 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 89 हजार 467 है, अन्य मतदाताओं की कुल संख्या 514 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की कुल संख्या 30 लाख 83 हजार 500 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल संवेदनशील मतदान केंद्र 601 एवं मतदान स्थल 1292 हैं। कुल अति संवेदनशील मतदान केंद्र 422 और मतदान स्थल 1078 है, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या घट बढ़ सकती है।

  • कुल महिला मतदाताओं की संख्या- 14 लाख 93 हजार 519 -
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 89 हजार 467
  • अन्य मतदाताओं की कुल संख्या 514
  • कुल मतदाताओं की कुल संख्या 30 लाख 83 हजार 500
  • कुल संवेदनशील मतदान केंद्र 601
  • मतदान स्थल 1292
  • कुल अति संवेदनशील मतदान केंद्र 422
  • मतदान स्थल 1078
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+