Uttarakhand News: उत्तराखंड के सभी विभागों के सूचना अधिकारियों की कार्यशाला, मुख्य सचिव ने कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड सूचना आयोग द्वारा सचिवालय के सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए हुई कार्यशाला में शामिल हुई।
इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सूचना के अधिकार के मजबूत होने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है। आरटीआई से सरकारी कार्मिकों में ईमानदारी से कार्य करने की प्रवृति बढ़ती है। सूचना का अधिकार अधिनियम आने से नागरिकों को सरकार के कार्यो की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार मिला है। आरटीआई की बेहतर जानकारी से लोक सूचना अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन अधिक कुशलता से कर पाएंगे। इससे अधिक से अधिक अपीलों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर ही हो जाएगा।

सीएस ने कहा कि जिला स्तर तथा विभागीय स्तर पर भी आरटीआई पर कार्यशालाएं होनी चाहिए। कार्यशाला में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications