Uttarakhand news: यहां सुबह-सुबह भूकंप के दो झटके किए गए महसूस, तीव्रता कम लेकिन सहमे लोग
Uttarakhand news: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बीच भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके गुरुवार सुबह आए महसूस किए गए। जिससे उत्तरकाशी में लोग एक बार फिर सहम गए।

उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह धरती एक बार फिर से हिली। उत्तरकाशी में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि इस घटना में जान.माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार.-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 2023 में भी उत्तरकाशी में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। मार्च में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इससे पहले 11 जनवरी को दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में दोपहर करीब पौने 3 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद में भी भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया गया। जिसकी तीव्रता 6ण्1 मापी गई।












Click it and Unblock the Notifications