Uttarakhand News: टूरिज्म को लेकर बोले पर्यटन मंत्री, कहा-'गैरसैंण टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकसित'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष टूरिस्ट बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए वैकल्पिक मार्गों को विकसित करने की योजना सरकार बन चुकी है। गैरसैंण को कॉरपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने और उत्तराखंड चार धाम प्राधिकरण जल्दी बनाने की भी उन्होंने बात कही है।
कनखल स्थित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सतपाल महाराज ने चार धाम की यात्रा की तैयारी को लेकर कहा कि गैरसैंण के रास्ते उत्तराखंड दर्शन को बढ़ावा मिले। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। गैरसैंण से पर्यटन से जुड़े इसके लिए पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बारिश की चेतावनी भी है। इसके लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रयास किया जा रहा है कि वैकल्पिक मार्ग के रास्ते उत्तराखंड दर्शन की सुविधा दी जाए।

उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग से लोग गैरसैंण जाए और रामनगर के रास्ते पूरे उत्तराखंड का भ्रमण हो सके। इसका प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गैरसैंण में एक रात मुफ्त में ठहरने की सुविधा दी जाएगी। वहीं कॉर्पोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए इस क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां बैठक व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इसे गैरसैंण में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही। साथ ही विधानसभा सत्र के लिए बने भवन का भी सीजन में सदुपयोग हो सकेगा।
सतपाल महाराज ने तर्क देते हुए कहा कि दुबई में पर्यटन बढ़ाने के लिए लंदन जाने वालों को वहां पर एक रात फ्री में ठहरने की सुविधा दी जाने लगी है। इसका परिणाम मिला कि आज दुबई में सबसे अधिक पर्यटन गतिविधियां है। कुछ इसी तरह गैरसैंण को कॉर्पोरेट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। साल भर बंद रहने वाली बिल्डिंग का भी सदुपयोग होगा और इससे वहां पर पर्यटन भी बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications