Uttarakhand news: पांच साल के मासूम पर गुलदार ने किया हमला, बाल-बाल बचा मासूम, कर दिया बुरी तरह जख्मी
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रूद्रप्रयाग में गुलदार ने एक पांच वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। हमले से मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। हालांकि बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लेकिन गुलदार के हमले से मासूम के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म हो गए हैं। गुलदार की दहशत से लोग डरे हुए हैं।

रूद्रप्रयाग जिले में एक बार फिर गुलदार ने घात लगाकर पांच साल के मासूम पर हमला कर दिया। घटना रूद्रप्रयाग के खलिया गांव की है। गनीमत रही कि बच्चा किसी तरह बच गया। लेकिन गुलदार के हमले से मासूम बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद से लोगों में फिर से दहशत हो गई है।
आए दिन गुलदार महिलाएं, बच्चों व पशुओं को शिकार बना रहे हैं। इतना ही नहीं घर के आंगन से गुलदार मासूमों को उठाकर ले जा रहे हैं। वन विभाग के आंकड़ों की मानें तो वन्य जीव संघर्ष में वर्ष 2023 तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। इस दौरान 82 गुलदार भी मारे गए हैं। रूद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने वर्ष 2015 से 2023 तक सात लोगों को अपना निवाला बनाया। हाल ही में देहरादून में एक 12 साल के मासूम को भी गुलदार ने बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिसे बचाने के लिए उसके दोस्तों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।
उत्तराखंड के देहरादून, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल समेत कई जिलों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र में दो गुलदारों के एकसाथ चहलकदमी का सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आने के बाद उस क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। इससे पहले गोल्ज्यू मंदिर के बाहर भी गुलदार नजर आ चुका है। जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications