Uttarakhand news: भूस्खलन से सड़क हुई बंद, तो बीच सड़क में ही मस्ती में नाचने गाने लगे श्रद्धालु, Viral Video

Uttarakhand viral video: उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ श्रद्धालु सड़क पर ही नाचते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क भूस्खलन की वजह से बंद हो गई थी। ऐसे में श्रद्धालुओं ने समय काटने के लिए सड़क में ही अपने स्थानीय संगीत को बजाकर डांस करना शुरू कर दिया।

काफी देर तक श्रद्धालु सड़क के बीच ही इसी तरह नाचते गाते हुए नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। पहाड़ों में आजकल बारिश से जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। जिससे कई बार सड़कें अचानक बंद हो जा रही हैं। ऐसे में सड़कों के बंद हो जाने से यातायात भी प्रभावित हो जाता है।

Uttarakhand news Road closed due landslide devotees started dancing singing in middle of road Viral Video

जिससे कई घंटों तक लोगों को सड़क पर ही समय काटना पड़ता है। जिस दौरान लोग काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन यमुनोत्री हाईवे का एक वीडियो आपको नई सीख देगा। इस समय को भी किस तरह से सदुपयोग किया जा सकता है। इसकी बानगी देखने को मिली है। यहां सड़क पर भूस्खलन होने की वजह से बंद पड़े मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते गाड़ियों की संख्या बढ़ गई।

जब रास्ता खुलने में काफी समय लगने लगा तो यमुनोत्री धाम में दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने इसका नया विकल्प तलाशना शुरू की। यात्रियों ने गाड़ी में संगीत चलाकर सड़क पर ही घेरा बनाकर डांस करना शुरू कर दिया। जिसको देखकर वहां आसपास खड़े लोग काफी प्रभावित नजर आए और खुश भी हुए। श्रद्धालुओं का डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग इस पल को किस तरह इंजॉय कर रहे हैं। आसपास खड़े लोगों के लिए भी ये पल काफी रोमांचकारी नजर आ रहा है। वो लोग भी डांस को देखकर खुश नजर आ रहे हैं।

video:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+