Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand news: धामी सरकार बांट रही 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल, जानिए कैसे और कौन हैं पात्र

उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौ की 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल मिलेगी। धामी सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 13 जिलों को इसके लिए 14 करोड़ की धनराशि जारी कर दी। योजना के तहत हर छात्रा के खाते में डीबीटी के माध्यम से साइकिल के लिए 2850 रुपये दिए जाएंगे।

Uttarakhand news pushkar Dhami government distributing free bicycles 50 thousand girl who eligible

उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई योजना बनाई है। राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इनमें शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त साइकिल योजना का लाभ मिलेगा।

प्रत्येक छात्रा के खाते में साइकिल खरीदने के लिए 2850 रुपये संबंधित जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीबीटी के जरिए जमा कराए जाएंगे। मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ की सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से साइकिल खरीदनी होगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की बालिकाओं को मुफ्त साइकिल क्रय करने या किसी अधिकृत बैंक व डाकघर में चार वर्षीय एफडी जमा करने का विकल्प दिया गया है।

शिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने शासकीय व अशासकीय विद्यालायों में अध्ययनरत कक्षा नौ की छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने का निर्णय लिया है। इसका लाभ प्रदेशभर की 50 हजार छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा 14 करोड़ से अधिक की धनराशि जनपदों को आवंटित कर दी गई है

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, वित्त अधिकारी एवं जनपद के वरिष्ठतम प्रधानाचार्य की चार सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो ब्लॉक स्तर पर 20 प्रतिशत लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करेगी। इसके अलावा समिति को मैदानी जनपदों में साइकिल क्रय व पर्वतीय जनपदों में एफडी का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी।

किस जिले में कितने लाभार्थी और बजट

  • अल्मोड़ा में 3492 बालिकाओं के लिए एक करोड़,
  • बागेश्‍वर में 1595 के लिए 45 लाख
  • चमोली में 2533 के लिए 72 लाख
  • चम्पावत में 1677 के लिए 47 लाख
  • देहरादून में 5615 के लिए 1 करोड़ 60 लाख
  • पौड़ी 3284 के लिए 94 लाख,
  • हरिद्वार में 7075 बालिकाओं के लिए 2 करोड़
  • नैनीताल में 5021 के लिए एक करोड़ 43 लाख,
  • पिथौरागढ़ में 2635 के लिए 75 लाख
  • रूद्रप्रयाग में 1736 बालिकाओं के लिए 50 लाख,
  • टिहरी में 3780 के लिए एक करोड़ आठ लाख
  • उत्तरकाशी में 2258 छात्राओं के लिए 64 लाख
  • ऊधमसिंह नगर में 8429 छात्राओं के लिए 2 करोड़ 40 लाख की धनराशि
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+