Uttarakhand news: सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव ने बनाया रिकॉर्ड, 80 हजार से ज्यादा बच्चों ने लिया दाखिला
Uttarakhand news: सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग की पहल प्रवेशोत्सव का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने के प्रयास को लेकर ये पहल की जा रही है। सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक, कक्षा 6 और कक्षा 9 में छात्रों ने नामांकन करवाएं हैं।
शिक्षा विभाग का दावा है कि अप्रैल माह में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने एडमिशन लिया है। इस दौरान प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आयोजित प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।शिक्षा विभाग ने प्रवेशोत्सव की सफलता पर खुशी जाहिर की है, साथ ही इस बार एडमिशन के आंकड़ों को नया रिकॉर्ड बताया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्कूलों में बच्चों का स्वागत किए जाने के साथ ही उन्हें नई पाठ्य पुस्तकें दी गईं। बताया कि शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव से लेकर सभी आलाधिकारियों ने इस दौरान स्कूलों में जाकर प्रवेश उत्सव में भाग लिया। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कालेज रानीपोखरी देहरादून एवं पौड़ी जिले के जीआईसी सबदरखाल में आयोजित प्रवेश उत्सव में प्रतिभाग किया।
Uttarakhand news
शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने नरेंद्रनगर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल सती ने जीजीआईसी कारगी चौक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने जीआईसी कोटाबाग, अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने रुद्रप्रयाग जिले के विद्यालयों में आयोजित प्रवेश उत्सव में प्रतिभाग किया। प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों के स्वागत के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
pravesh utsav
शिक्षा विभाग के से मिली जानकारी के अनुसार छात्र-छात्राओं का नामांकन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर हुआ है। जिसमें अल्मोड़ा जिले में 6476, पिथौरागढ़ में 5582, बागेश्वर में 3386, ऊधमसिंह नगर में 3426, नैनीताल में 6265, चंपावत में 3688, चमोली में 5330, उत्तरकाशी जिले में 5122, रुद्रप्रयाग में 4527, पौड़ी में 6820, देहरादून में 13613, हरिद्वार में 9288 एवं टिहरी गढ़वाल में 7248 छात्र-छात्राओं का राजकीय विद्यालयों में नामांकन किया गया। इस तरह से देहरादून जिले में सबसे ज्यादा बच्चों का दाखिला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications