Uttarakhand News: सीएम धामी से विभागों के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, समृद्धि के संकल्प को लेकर कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सेवक सदन में सरकार में विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं। जन भागीदारी से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उपस्थित सभी पदाधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications