Uttarakhand news: मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 3 युवक और 3 युवतियां थी सवार
उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह मसूरी जा रही कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में 3 युवक और 3 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कार सवार युवक युवतियां देहरादून से मसूरी जा रहे थे। भट्ठा गांव के पास ये हादसा हुआ है। घायलों को देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह के समय मसूरी देहरादून रोड भट्टा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। घटना होते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई से घायल छह लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार देहरादून से सुबह करीब 5.30 बजे के समय कार से तीन युवक और तीन युवतियां मसूरी की ओर आ रहे थे। तभी भट्टा गांव के पास मोड़ पर इनकी कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
कार में सवार भवानी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नरेंद्र नगर उत्तराखंड, दिलीप सिंह, गिरीश सिंह, मोना पुत्री कविराज, सपना, मीना निवासी नेपाल हैं ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सड़क काफी चौड़ी है, परन्तु कार तेज गति में रही होगी। इसी कारण कार चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications