Uttarakhand news: आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्यों, खास है वजह
IPS officer Lokeshwar Singh उत्तराखंड पुलिस के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे एसएसपी पौड़ी गढ़वाल के पद पर तैनात थे। लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है।
आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। आईपीएस लोकेश्वर सिंह उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई भूमिका का दायित्व संभालेंगे।

लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं।
अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता (Institutional Integrity), शांति स्थापना (Peacebuilding) और सतत विकास (Sustainable Development) जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत और उत्तराखण्ड दोनों के लिए गौरव का अवसर है, क्योंकि इससे भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।
इससे पहले उत्तराखंड में भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी रचिला जुयाल ने भी अपना इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीाफा भी मंजूर हो गया है। रचिता जुयाल साल 2015 की IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।
- आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है।
- यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं।
- लोकेश्वर सिंह साल 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
- पिछले 11 सालों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
- उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में सेवाएं दी हैं।
- उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह, वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications