Uttarakhand News: डीएम का आदेश, शिक्षकों में हड़कंप! स्कूल के आठ किमी के दायरे में रहेंगे टीचर, जानिए क्यों
Uttarakhand News उत्तराखंड के टिहरी में डीएम के एक आदेश की प्रदेशभर में चर्चा हो रही है। टिहरी की जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने शिक्षकों के आठ किमी के दायरे में रहने संबंधी आदेश को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके बाद एक बार फिर ये आदेश चर्चाओं में आ गया है।
आदेश के मुताबिक, संबंधित विद्यालय के आठ किलोमीटर के दायरे में ही शिक्षक निवास करेंगे। शिक्षक संगठन इस आदेश को लेकर पहले से ही आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। हालांकि शिक्षा विभाग का दावा है कि इस तरह का नियम पहले से ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग में है।

टिहरी के कीर्तिनगर में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाया था और वहां फरियादी अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पहुंच रहे थे। उसी बीच एक फरियादी ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता पर सवाल उठाए और टीचरों की जवाबदेही तय करने की मांग कर डाली। उन्होंने डीएम को बताया कि, 'सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को लेकर शिक्षकों का ध्यान बेहद कम है।
ज्यादातक टीचर दूरदराज इलाकों से वाहनों के जरिए स्कूल पहुंचते हैं और स्कूल में मात्र औपचारिकता पूरी करते है। फिर शाम को वापस लौट जाते हैं। उनकी मांग थी कि शिक्षक स्कूल के आसपास ही रहें ताकि वो विद्यालय और छात्रों पर ध्यान दे पाएं। जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को इस बाबत औपचारिक आदेश जारी करने को कहा था।
आदेश के मुताबिक, संबंधित विद्यालय के आठ किलोमीटर के दायरे में ही शिक्षक निवास करेंगे। टिहरी में इसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षकों के विद्यालय से 8 किलोमीटर के दायरे में ही रहने के निर्देश दे दिए, जिस पर नईब बहस शुरू हो गई है। जिलाधिकारी का ये आदेश काफी चर्चाओं में आ गया है। शिक्षक संगठन पहले ही इस तरह के आदेश को अव्यवहारिक बता चुके हैं। जिसके बाद एक बार फिर शिक्षक संगठन और विभाग में खींचतान होनी तय है।












Click it and Unblock the Notifications