Uttarakhand news: आंगन में खेल रहे चार साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों के सामने उठा कर ले गया

Uttarakhand news:उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तराखंड के श्रीनगर से चार साल के मासूम को घर के आंगन से गुलदार उठा ले गया। मासूम का शव पास में झाड़ियों से बरामद हो गया है। जिसके बाद से लोग दहशत में है।

Uttarakhand news Guldar killed four year old child playing courtyard took him away front of family

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से परिजनों की आंख के सामने एक गुलदार मासूम को उठा ले गया। बताया गया है ​कि बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक गुलदार पहुंचा और मासूम पर झपट पड़ा। जब तक परिजन वहां पर आते इससे पहले गुलदार मासूम को लेकर भाग निकला।

घटना रात 9 बजे की है जब उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्रास हाउस रोड पर रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा आंगन में खेल रहा था। यहां पर गुलदार ने चार साल के बच्चे अयान को अपना निवाला बना लिया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी, छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे। उत्तराखंड में गुलदार का आतंक बना हुआ है। लगातार मासूम गुलदार के हमले का शिकार हो रहे हैं।

एक दिन पहले पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना के अनुसार गोशाला के पास कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक गोली कुछ दूर चली गई। 11 वर्षीय अंकित सिंह अपनी गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे। लेकिन तब तक मासूम की जान चली गई।

इस बीच पहले ही श्रीनगर गढ़वाल में आवासीय बस्तियों में गुलदार घूमते नजर आए। कई स्थानों पर गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। गुलदार के बढ़ते मूवमेंट से लोगों में दहशत का महौल। कुछ दिन पूर्व बजीरों के बाग में एक साथ तीन गुलदार दिखाई दिए।

इसके बाद फिर अलनंदा कालोनी में सीसीटीवी कैमरे में गुलदार का मूवमेंट कैद हुआ। रुद्रप्रयाग के खलिया गांव में दो दिन पहले ही एक गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म आए। हालांकि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+