Uttarakhand News: सीएम धामी वनाग्नि को लेकर चिंतित, कहा-'आग पर काबू पाने के लिए हर मोर्चे पर कार्य हो रहा'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरता कार्रवाई करेगी। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हर मोर्चे पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जंगल की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती है। आग बुझाने के लिए सभी विकल्प पर हम काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीएम ने यह बयान जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य में वनाग्नि की चुनौती को देखते हुए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य सचिवालय में आगामी मानसून को लेकर विभागों की तैयारी की समीक्षा करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री चार धाम की तैयारी को परखने के लिए रूद्रप्रयाग जाएंगे। वह कलेक्ट सभागार में चार धाम की यात्रा की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उनका अगस्त्यमुनि और गिवाड़ी में चार धाम यात्रा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है। वह वनाग्नि प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications