Uttarakhand News: सीएम धामी ने मानसून को लेकर ली समीक्षा बैठक, कहा- 'आपदा प्रबंधन के लिए अलर्टमोड पर रहे'

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस दौरान सीएम धामी ने आगामी मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन और अन्य कार्यों को लेकर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अलर्टमोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य निश्चित समय अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में आपदा के नजरिए से अल्मोड़ा जिला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में वहां पर मानसून सीजन के दौरान विशेष रूप से एसडीआरएफ की टीम तैनात की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण मानसून सीजन हमारे लिए एक चुनौती की तरह है। अतिवृष्टि और आपदा से निपटने के लिए तय समय के अंदर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। पिछले वर्ष जिन स्थानों पर अधिक आपदा आई थी। उन स्थानों को चिन्हित किया जाए और वहां पर आपदा से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किया जाए।

cm dhami

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व नालियों सिंचाई गुणों और नेहरू की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर निगम की और पालिका क्षेत्रों में यदि कहीं भी जल भराव से संबंधित कार्य किए जाने हैं तो उन्हें समय पर पूरा किया जाए।

आपदा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी तैनात की जाए। साथ ही समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए।

पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयां के छिड़काव और मानकों का पालन करने की निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+