Uttarakhand News: सीएम धामी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा-'उनकी तरह पूरी कांग्रेस पलायन करेगी'
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर कहा कि राहुल गांधी अमेठी से जो उनकी पुश्तैनी सीट थी। उस सीट को छोड़कर भाग गए हैं। जिस प्रकार उन्होंने पलायन किया है। उसी प्रकार पूरी कांग्रेस पार्टी भी पलायन में जाने वाली है।
सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी जो उनकी पुश्तैनी सीट थी। उससे पलायन कर गए हैं। सीट छोड़कर भाग गए हैं। जिस तरह उन्होंने पलायन किया है। उसी तरह पूरी कांग्रेस पार्टी पलायन में जाने वाली है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "राहुल गांधी अमेठी से जो उनकी पुश्तैनी सीट थी उस सीट को छोड़कर भाग गए हैं... जिस प्रकार उन्होंने पलायन किया है उसी प्रकार पूरी कांग्रेस पार्टी भी… pic.twitter.com/grzAg82C3m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2024












Click it and Unblock the Notifications