Uttarakhand News: चारधाम यात्रा मार्ग पर हादसों को लेकर सीएम धामी गंभीर, घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना और हाल के दिनों में चारधाम यात्रा मार्ग पर हुई अन्य बस दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य कर पीड़ितों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा दायित्व निर्वहन में शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को हुई दुर्घटना की जांच के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में लीड एजेंसी को रवाना किया।

cm dhami

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को दुर्घटना राहत निधि से राहत की धनराशि भी तत्काल उपलब्ध करा दी जाए। दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर चारधाम यात्रा मार्ग पर दो बसों की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा चिन्ता व्यक्त करते हुए परिवहन एवं पुलिस विभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को वाहनों की यांत्रिक दशा की जांच कड़ाई से करने और ग्रीन कार्ड निर्गत करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार और सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता भी देने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+