Uttarakhand News: सीएम धामी पहुंचे डोईवाला स्थित शहीद मेजर प्रणय नेगी के घर, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर प्रणय नेगी के डोईवाला स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान सीएम धामी ने मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लेह में माँ भारती की सेवा करते हुए शहीद हुए मेजर प्रणय नेगी के आवास (डोईवाला, देहरादून) पहुंचकर उनके परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेजर प्रणय नेगी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान राष्ट्ररक्षा हेतु प्रत्येक उत्तराखंडवासी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।'

आपको बता दें कि देहरादून के भनियावाला निवासी 36 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। प्रणय मूल रूप से कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला के संगतियावाला में मकान बनाकर रहता है।
29 अप्रैल को शाम को ही प्रणाम नेगी के परिजनों से उनकी बात हुई थी और रात को 10 बजे परिजनों को उनके निधन की खबर आ गई। शहीद मेजर प्रणव नेगी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर प्रणय नेगी के डोईवाला स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान सीएम धामी ने मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications