Uttarakhand News: सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर किया नमन, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। देश के विकास एवं समाजसेवा के क्षेत्र में आपके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।'

cm dhami

आपको बता दें कि मोरारजी देसाई प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सैनानी थे। मोरारजी देसाई ने 1977 से 1979 तक भारत के चौथे प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। देसाई को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, स्वतंत्रता के बाद देश में उनकी भूमिका और गांधीवादी सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। देश में गैर कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे।

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1886 को गुजरात के भदेली में हुआ था। वे एक ब्राह्मण परिवार से थे। मोरारजी देसाई को भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न और पाकिस्तान की ओर से तहरीक-ए-पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त हुआ है। मोरारजी देसाई का निधन 10 अप्रैल 1995 में मुंबई में हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+