Uttarakhand News: सीएम धामी ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा अर्चना, समृद्धि के लिए की कामना
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ' मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर रिद्धि-सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता गणेश से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुंबई दौरे पर हैं। सीएम धामी ने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications