Uttarakhand News: सीएम धामी ने सहिया में पदयात्रा कर मांगे मत, नंतराम नेगी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहिया में पदयात्रा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने नंतराम नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सहिया, देहरादून में आयोजित पदयात्रा में सम्मिलित होकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर जनजातीय गौरव के प्रतीक, महान योद्धा वीर नंतराम नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।'

cm dhami

उन्होंने लिखा कि 'इसके उपरांत आयोजित जनसभा में जनता को सम्बोधित कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।'

इस अवसर पर उन्होंने आगे लिखा कि 'देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह व समर्थन आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच और परिवारवादी मानसिकता को नकारते हुए एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का जयघोष है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा के चुनाव होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी प्रदेश में पाँचों लोकसभा क्षेत्रों के धुआंधार दौरे कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहिया में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में जनसभा कर चुनाव प्रचार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+