Uttarakhand News: सीएम धामी ने थराली में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी का किया प्रचार, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल के थराली में जनसंपर्क कर पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जन-जन की यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार। थराली (गढ़वाल) में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से पौड़ी लोकसभा सीट से सशक्त उम्मीदवार श्री अनिल बलूनी जी के समर्थन में वोट की अपील की। जनसभा में थराली की जनता ने जो जबरदस्त उत्साह दिखाया, वो इस चुनावी रण में भाजपा की ऐतिहासिक विजय को परिलक्षित करता है।'

cm dhami

उन्होंने आगे लिखा कि 'जनता जनार्दन इस तथ्य से भलीभांति परिचित है कि कांग्रेस की सोच हमेशा परिवारवाद, विभाजनकारी, तुष्टिकरण की रही है जबकि, भाजपा ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमेशा विकास, राष्ट्र और अंत्योदय को प्राथमिकता दी है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। यहां से सभी सीटों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। भाजपा ने पौड़ी लोकसभा सीट से अनिल बलूनी को चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके समर्थन में गढ़वाल के थराली में जनसभा कर मतदाताओं से वोट की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+