Uttarakhand News: सीएम धामी ने चंबा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के चंबा में जनसभा में कर लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'चंबा, टिहरी में आयोजित जनसभा में जनता जनार्दन से लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर मुहर लगाने की अपील की।'

आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी के चंबा में जनसभा में जनता जनार्दन से लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर मुहर लगाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications