Uttarakhand News: सीएम धामी ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर जताया दुख, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक मित्र और बड़े भाई के रूप में उनसे मिला आत्मीय स्नेह और अपार सहयोग मेरे लिए अविस्मरणीय है। जब भी उनसे भेंट होती थी तब-तब वे चम्पावत के विकास को लेकर अवश्य चर्चा करते थे। चम्पावत के विकास को लेकर जो उनके स्वप्न थे उन्हें सार्थक करने के लिए मैं स्वयं पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रहा हूं और यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।'

आपको बता दें कि राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद देहरादून में निधन हो गया है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी।
अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान सीएम धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन का समाचार मिलने पर दुख जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications